" "यहाँ दिए गए उत्पादन किसी भी विशिष्ट बीमारी के निदान, उपचार, रोकथाम या इलाज के लिए नहीं है , यह उत्पाद सिर्फ और सिर्फ एक पौष्टिक पूरक के रूप में काम करती है !" These products are not intended to diagnose,treat,cure or prevent any diseases.

Feb 4, 2012

कैंसर को दे मात एलोवेरा व पौष्टिक पूरक से !!


कल यानि 4 फरबरी विश्व कैंसर दिवस के रूप में मनाये जाते है ! यह एक ऐसा शब्द है जिसका नाम सुनते है पीड़ित व्यक्ति व उनके परिजन के होश उड़ जाते है ! वर्तमान में दुनिया में होने वाली मौतों का दूसरा प्रमुख कारण कैंसर है ! यह आज दुनिया भर में सबसे बड़ी स्वास्थ्य की समस्या बन चूका है ! तक़रीबन 10 लाख कैंसर के मामले प्रत्येक साल भारत में आते है ! देश में महिलाओं में गर्भाशय के मुख ( सर्विक्स ), स्तन व डिम्बग्रन्थि के कैंसर के सर्बाधिक मामले सामने आते है ! वहीँ पुरुषों में मुंह, गर्दन व फेफड़े व भोजन नली के कैंसर के मामले सबसे ज्यादा होते है !

शरीर के किसी भी भाग में , उस भाग की कोशिकाओं ( सेल्स ) में असमान्य रूप से वृद्धि होने की प्रक्रिया को कैंसर कहा जाता है ! यह असमान्य वृद्धि शरीर के किसी भी भाग में गांठ व घाव के रूप में हो सकती है ! आइये कुछ प्रकार के कैंसर के बारे में चर्चा करते है और लोगों में जागरूक बनाए :-

मुख कैंसर ( माउथ कैंसर ) :- वर्तमान में मुख कैंसर के मामले सबसे ज्यादा भारत में पाए जाते है ! तक़रीबन 50 फीसदी से भी ज्यादा मामले भारत में सामने आते है !
अपने देश में मुख कैंसर ज्यादा होने के सबसे प्रमुख कारणों में से एक है गुटखा पान मशाला व तम्बाकू के उत्पादों का सेवन ! आजकल युवक व युवती गुटखा पान माशाला का सेवन अपनी शान की बात समझते है !

यही वजह है अब युवावस्था में ही तमाम लोग इस कैंसर के गिरफ्त में आ रहे है ! इसके अलावा धुम्रपान व शराब का नित्य सेवन भी मुख कैंसर के जोखिम को बढ़ता है ! शुराती अवस्था में यह छोटा घाव ( अल्सर ) के रूप में विकसित होता है ! दर्द नहीं होने के कारण लोग इसे अनदेखी कर देते है ! लेकिन जबतक समझे में आता तबतक गर्दन की ग्रन्थियों तक या फिर शरीर में अन्य भागों तक फैलने की आशंकाए बढ़ जाती है !

अमाशय ( स्टमक ) कैंसर :- स्टमक कैंसर पाचन तंत्र को बुरी तरह से प्रभावित करता ! इसके कारण पाचन तंत्र की कार्य प्रणाली बंद हो जाती है ! शुरुआती दौर में इस रोग को पहचानना बिलकुल संभव नहीं चुकी इसका विशेस लक्ष्ण नहीं होता जिससे स्पष्ट हो सके की यह अमाशय कैंसर के रूप है ! वैसे अगर पेट दर्द, पेट का फूलना, जी मिचलाना या उलटी होना, मल त्याग की आदतों में बदलाव और वजन कम होना आदि ऐसे ही लक्ष्ण है जो सामान्यतः अनेक रोगों में प्रकट हो सकते है !
जब मरीज बदहजमी, पेट में अल्सर या साधारण वाइरल से पीड़ित होता है !धुम्रपान और बहुत अधिक मात्रा में शराब पीना अमाशय कैंसर का एक कारण हो सकता है!

आयुर्वेद के अनुसार किसी भी रोग की चिकत्सा के लिए रोग के मूल कारणों को जानना अनिवार्य है ! आयुर्वेद के मुताबिक कैंसर का मूल कारण शरीर में विकारयुक्त पदार्थों का संचित होना है ! और यदि यह ज्यादा समय तक शरीर में संचित रहे तो मानव कोशिकाओं के विभाजन को प्रभावित कर उन्हें दूषित कर देते है ! और यही एक कैंसर का रूप ले लेते है !

स्तन कैंसर :- विश्व स्वास्थ्य संगठन के पूर्वानुमान के अनुसार 2020 तक भारत में सात में से एक महिला स्तन ( ब्रेस्ट ) कैंसर से पीड़ित होगी ! वैसे देश में आजकल ब्रेस्ट कैंसर के मामले का गुणात्मक रूप से वृद्धि हो रही है ! महिलाये तब तक इस रोग की ओर ध्यान नहीं देती जबतक उनकी गाँठ में दर्द शुरू नहीं हो जाता है ! कई बार छोटी सी दर्दविहीन गांठ आगे चलकर स्तन कैंसर का कारण बन जाता है ! अतः इस जोखिम को न अपनाए , ऐसा समझ आये तो तुरंत चिक्स्त्क के पास जाए और अपना सफल इलाज करबाए ! स्तन कैंसर धीरे-धीरे पनपता है ! कैंसर की गांठ 1 सेमी. तक बनाने में कई बार 10 साल तक लग जाते है !

कैंसर के उपचार में आयुर्वेदिक व प्रकृतिक चिकत्सा एलो वेरा जेल व पौष्टिक पूरक से नतीजे बहुत ज्यादा सकारात्मक रहते है ! एलोवेरा जूस का नियमित सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है ! एलोपैथी चिकत्सा में रेडियो थेरेपी व किमो थेरोपी के दुष्प्रभाव भी होते है तो साथ में आयुर्वेद चिकत्सा से इन दुष्प्रभावों को कम किया जा सकता है !
एलोवेरा जेल व पौष्टिक पूरक निम्नलिखित है :-
1. Aloe Vera Gel 2. Garlic Thyme 3.Artic Sea 4. Pomestin Power 5. Bee Propolis 6. Gin Chia.Fields OF Green ETC.

For Aloe Vera products Join Forever Living Products for free as a Independent Distributor and get Aloe Vera products at wholesale rates! (BUY DIRECT AND SAVE UP TO 30%)To join FLP team you will need my Distributor ID (Sponsor ID) 910-001-720841.or contact us- admin@aloe-veragel.com एलोवेरा के बारे में विशेष जानकारी के लिए आप यहाँ यहाँ क्लिक करें

"एलोवेरा " दिल को रखें दुरुस्त - एलोवेरा जेल से !
सर्दियों में भी रखें त्वचा जवाँ - एलोवेरा युक्त उत्पाद से ! !

Feb 3, 2012

जा को राखे साइंया मार सके न कोई ! मौत पर भारी ज़िन्दगी !



"जा को राखे साइंया मार सके न कोई " बिलकुल ठीक कहा गया है , दरअसल आज शाम 6 .45 मिनट की घटना है ! पल्ला पुल के पास वाली आगरा नहर में एक बारहवीं क्लास की छात्रा ने छलांग लगा दी ! जिसका नाम उनके कापी पर श्वेता शर्मा लिखा हुआ था !

प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार लड़की देर शाम तक़रीबन साढ़े छे बजे आई ! मानसिक स्थिति कुछ ठीक नहीं लग रहा था ! पहले तो वो पुल के ऊपर से कूदने की सोच रही थी और कई बार प्रयास भी की परन्तु मौत के खौफ से वो नहीं कर पा रही थी फिर वो पुल के बगल से थोडा नहर के निचे गई और अपनी सॉल और कापी को निचे रख छलांग लगा दी !

वहीँ से गुजर रहा रिक्शा चालाक ने देखा और शोर मचाया ! लोग तमाशबीन के तरह देख रहे थे पर कोई कुछ भी नहीं कर पा रहे थे ! अँधेरा होने लगी थी ,ज्यादा दूर तक पानी में दिखाई नहीं दे रहा था !कुछ ही दुरी पर पुलिश की गाडी खड़ी थी लोगो ने उन्हें सुचना दी ! पुलिश वाले आये ,परन्तु वो भी भीड़ का हिस्सा मात्र बन कर रह गया और लोगों से कह रहे थे की कोई छलांग तो लगाओ पानी में ! पर कोई भी तैयार नहीं हो रहे थे ! एक ने प्रयास भी किया पर ज्यादा कुछ नहीं कर पाए और वापस नहर से आ गया !

तबतक कोई 7 -8 मिनट हो चूका था ! उसी रास्ते से एक व्यक्ति मोटर बैक से जा रहा था और भीड़ देखकर रूककर पूछने लगा की क्या बात है ? फिर एक महिला ने बताई की एक जबान लड़की नहर में कूद गई है ! उसने अपनी परवाह नहीं करते हुए नहर के साथ अँधेरे में बहुत दूर तक दौड़ता हुआ गया और फिर वो बहते हुए उस लाश की तरह लड़की को देख लिया ! उन्होंने अँधेरे में ही नहर में छलांग लगाया और उस मृत सामान लड़की कंधे पर उठाकर ऊपर तक लाया ! उसने पानी पीकर बेहोश और अचेत सी हो गई थी ! जैसे ही पानी पेट से निकालना शुरू किया , थोड़ी से शरीर में हलचल हुई फिर पुलिस वैन ने उन्हें लेकर अस्पताल ले गए जहाँ उन्हें खतरे से बहार बताया गया !

वो जाँबाज कोई सिपाही या कोई प्रशाशन के लोग नहीं था , वो एक आम आदमी था ! जबकि वो खुद बहुत ही जल्दी में था क्योंकि उनका बेटा को हाथ के ऊँगली कट गया था जिसे अस्पताल ले जाना था और उनकी पट्टी करना था !

एक बात और उनके जेब में बहुत सारे रुपैये भी थे और सोचने लगे की अगर वो पैंट पहनकर कूदते है तो सारे के सारे कागजात और रुपैये ख़राब हो सकते है और अगर खोलते है तो कोई कहीं ले न भागे ! पर उन्होंने सब कुछ भूलकर उस लड़की की जान बचाने के लिए अपनी पैंट उतारा और कूद गए !

लड़की के लिए वो किसी अदृश्य शक्ति बनकर उनकी रक्षक साबित हुए ! "इंसानियत अभी भी जिन्दा है" , कौन कहता है लोगों की आत्मीयता मर गई है ? इस संसार में अभी भी है ऐसे लोग जिनपर देश और हम सब गर्व करते है

मैं उस जांबाज व्यक्ति का नाम जरुर बताना चाहूँगा , जी हाँ वो मेरे भी अजीज है जिसका नाम है लोकपाल अत्री जिसे हम झिल्लू के नाम से भी बुलाते है ! मकान न० - 2060 सेक्टर- 16 फरीदाबाद के निवासी है और वो हरियाणा के स्कुल में बतौर शारीरिक प्रशिक्षक ( Phyical Trainer ) कार्यरत है !
मोबाईल न० :- +91 9650500770 है ! कबड्डी के अंतरराष्ट्रीय खिलाडी भी रह चुके है ! हमें गर्व है ऐसे लोगों पे जिन्होंने अपनी अकलमंदी, होशियारी,हौसलों व मजबूत इरादों से मौत पर जिन्दगी की जित दर्ज करा दी !


सभी साथियों से निवेदन है की इसे ज्यादा से ज्यादा लिंक करे ताकि जांबाजी की यह सन्देश ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुच सके !! मौत पर फतह हासिल करने वाले इस जांबाज को मेरी ओर से हार्दिक शुभकामना !!

For Aloe Vera products Join Forever Living Products for free as a Independent Distributor and get Aloe Vera products at wholesale rates! (BUY DIRECT AND SAVE UP TO 30%)To join FLP team you will need my Distributor ID (Sponsor ID) 910-001-720841.or contact us- admin@aloe-veragel.com
एलोवेरा के बारे में विशेष जानकारी के लिए आप यहाँ यहाँ क्लिक करें

"एलोवेरा " दिल को रखें दुरुस्त - एलोवेरा जेल से ! सर्दियों में भी रखें त्वचा जवाँ - एलोवेरा युक्त उत्पाद से ! !

Jan 30, 2012

सर्दियों की खुबसूरत सौगात है शहद व उनके खास पौष्टिक पूरक !


आज एक बार चर्चा करते है मधुमक्खियाँ से बना हुआ उत्पाद और उनके फायदे ! शुरुआत करने से पहले आइये जानते है वो अपना छत्ता किस प्रकार से बनाती है ! अक्सर आपने देखा होगा की वो अपना छत्ता किसी ऊँची चट्टानी दरार या पेड़ की ऊँची डाली पर बनाती है ! ऐसे जगह से शहद लाना जोखिम भरा होता है और जरुरी नहीं है कि हर बार शहद मनचाही मात्रा में मिलेगा ही ! इसलिए आजकल व्यवसाय करने वाले लोग अपने फार्म हाउस या घरों में पालतू बनाकर शहद पाने का इन्तेजाम कर लेते है !

चुकी मधुमक्खी एक सामाजिक किस्म का कीट है और यह अपने समूह में रहना पसंद करती है ! इनकी सामाजिक व्यवस्था में एक रानी मक्खी और शेष उसके साथ रहने वाली श्रमिक मधुमक्खियाँ होती है ! रानी मधुमक्खी जहाँ कहीं भी बसेरा बनाती है, सारे मधुमक्खियाँ उसी जगह छत्ता बना लेती है ! इसी वजह से मधुमक्खी पालक रानी मधुमक्खियों को लकड़ी के आरामदेह छत्तेनुमा डिब्बा में रख देते है और कुछ ही समय में यह डिब्बे शहद इकट्ठे करने वाले श्रमिक मधुमखियों से भर जाते है !

हमारी कम्पनी यानि फॉर एवर लिविंग प्रोडक्ट्स के पास हजारों एकड़ प्रदूषित रहित जमीन पर दबाई वाली पौधों को लगाकर मधुमक्खियाँ को पालन का काम किया जाता है ! इसलिए आज हम दुनिया का सबसे बड़ा वितरक है दोनों ही एलोवेरा व मधुमक्खियो के उत्पाद में !!

मधुमक्खियों की पिछली टांगो पर डलिया और बाकि टांगो पर रोयों की ब्रशनुमा संरचना होती है ! जब मधुमक्खी किसी फूल पर बैठती है, तब यह ब्रश से झाड कर इसके परागकण अपने डलिया में भर लेती है ! परागकण का उपयोग मधुमक्खी अपनी छत्ते में पल रहे शिशु के लिए करती है, यह एक विशेष प्रकार की बेबी फ़ूड है !

इसमें मौजूद 22 प्रकार के पौषक तत्व है,जो एक संतुलित स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है ! 35 ग्राम परागकण प्रतिदिन लेने से शरीर में प्रोटीन की मात्रा पूर्ति हो जाती है ! 28 प्रकार के मिनरल्स शारीर में पाए जाते है जिसमे 14 जरुरी माना जाता है परन्तु ( pollen ) में 28 के 28 सभी मिनरल्स पाए जाते है इसलिए इसे मानव जाती के लिए सम्पूर्ण आहार माना गया है !


रानी मधुमक्खी केवल शहद बनाने वाली श्रमिक मधुमक्खियों का नेतृत्व ही नहीं करती बल्कि छत्ते की आबादी भी बढ़ाती है ! यह लगभग 3500 अंडे प्रतिदिन देती है और एक बार शुरू हो गया तो लगातार कई सप्ताहों तक जारी रहती है ! इन्हीं अन्डो से नई श्रमिक मधुमक्खियाँ तैयार होती रहती है ! इस तरह से जहाँ श्रमिक मधुमक्खियाँ 7 सप्ताह में मर जाती है वहीँ रानी मधुमक्खियाँ की उम्र लगभग डेढ़ से 2 साल तक की होती है !
श्रमिक मधुमक्खियाँ अपनी लाये गए परागकण में एक एंजाइम मिलाकर खास प्रकार की गोली तैयार करती है जो रानी मधुमक्खियों की आहार होती है जिसे हम रोयाल जेली ( Royal Gelly ) कहते है ! इसे खाकर रानी मधुमक्खियाँ की अंडे देने की क्षमता बढ़ जाती है !

अतः इसका इस्तेमाल शारीरक व मानसिक कमजोरी , सेक्सुअल कमजोरी लोगो व स्किन के समस्या , बालों की समस्या, घुटने की दर्द, ट्यूमर, कोलेस्ट्रोल, अस्थमा,और खिलाडियों के लिए बहुत ही बेहतरीन उत्पाद है !



छत्ते में जो उजला गोंद के तरह होता है वह बहुत ही खास प्रकार के तत्व है ! एक शोध से पता चला है की अगर माँ के गर्भ के बाद कोई सबसे ज्यादा सुरक्षित स्थान है तो वह है मधुमक्खी का छत्ता जहाँ किसी भी प्रकार का कोई फंगस, या किसी भी प्रकार का कोई घुसपैठ नहीं हो सकता है ! छते के चारों ओर एक विशेष प्रकार का उजला गाढ़ा आवरण चढ़ा होता है जो एंटी बायोटिक, एंटी फंगल, और उसमे कई प्रकार की एंटी प्रोपर्टी पाए जाते है !

अतः मानव जाती के लिए एक बहुत बेहतरीन प्राकृतिक एंटी बायोटिक के रूप में इसे यानि बी प्रोपोलिस ( Bee Propolis ) को लिया जाता है ! यह एक ऐसा एंटी बायोटिक है जिसे सालों साल लिया जा सकता है जिसका सिर्फ और सिर्फ फायदा ही होगा बिना किसी साइड इफेक्ट के ! तो आइये हमारे साथ और सर्दी का आनंद लीजिये मधुमक्खियों से बनी उत्पाद का हिस्सा बनकर !


For Aloe Vera products Join Forever Living Products for free as a Independent Distributor and get Aloe Vera products at wholesale rates! (BUY DIRECT AND SAVE UP TO 30%)To join FLP team you will need my Distributor ID (Sponsor ID) 910-001-720841.or contact us- admin@aloe-veragel.com
एलोवेरा के बारे में विशेष जानकारी के लिए आप यहाँ यहाँ क्लिक करें

"एलोवेरा " दिल को रखें दुरुस्त - एलोवेरा जेल से !
सर्दियों में भी रखें त्वचा जवाँ - एलोवेरा युक्त उत्पाद से ! !

Jan 5, 2012

सफलता के लिए संकल्प लेना आवश्यक !

safal             safal2            safal3

वर्ष 2012 के लिए हार्दिक शुभकामनाएं ! आज अधिकाँश युवक नव वर्ष में चाहते है की वे इस तरह का संकल्प करे ताकि उनके भविष्य को बेहतर बनाने का काम करे ! मनचाहे मंजिल की तालाश के लिए संकल्पित होना अत्यंत आवश्यक है , क्योंकि संकल्प आपको हमेशा एहसास कराते रहते है ! ध्यान रखने योग्य बाते यह है की इसके प्रति हमें पूर्ण मनोयोग से समर्पित होना होगा ! द्विबिधा व आधे-अधूरे मन से लिया संकल्प या किया गया कार्य हमें उसी स्थान पर बनाए रखते है , जिस स्थिति में हम संकल्प लेने से पूर्व थे ! अगर अपने भविष्य को बेहतर बनाना चाहते है, तो जरुरी है की इस वर्ष कुछ संकल्पों को निर्धारण करे और सच्ची लगन व मेहनत से काम किया तो निश्चित ही वह लक्ष्य भी बहुत हद तक हासिल हो ही जायेगा | साथ ही हर सफल लोगों की तरह हर साल कोई न कोई संकल्प अपने आप लेने लगेंगे !


> कई बार हमारा मन विषम परिस्थिति में भी, किया गया वादा के खिलाप नहीं जाया जाता क्योंकि वादा से आत्मबल मिलता है ! जिसके लिए हम कुछ भी कर सकते है ! इस वर्ष सर्वप्रथम अपने आप से वादा करें की जो मंजिल , जो लक्ष्य आपने आपने लिए निर्धारित की है, उसे हासिल करके ही दम लेंगे ! अगर उसमे पूर्ण सफलता से कुछ कम हासिल भी होता है तो भी उससे संतोष नहीं करेंगे और इस दिशा में किये जा रहे प्रयासों को दुगुनी जोश से करेंगे !


> लक्ष्य हमेशा बड़ा होना चाहिए ! अगर लक्ष्य सूरज का करते है तो हम चाँद तक जरुर पहुच सकते है ! अतः नए साल में लिया जाने वाला संकल्प भी बड़े लक्ष्य को ही नजर में रखकर लिया जाए ! इसका फायदा यह होता है की बड़े लक्ष्य को ध्यान में रखकर , सही दिशा में  किया गया साकरात्म्ल काम कुछ कम तो दिला ही देती है !


> अपने प्रतिदिन किये गए कार्यों का मुल्यांकन करना चाहिए ! इससे यह साफ़ हो जाता है की उनकी मेहनत का परिणाम क्या उन्हें मिल रहा है ! परिणाम के मुताबिक आगे की रणनीति तय करने में आसानी होती है ! इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा की आपकी तयारी की हर पक्ष निरंतर मजबूती की ओर बढ़ता चला जायेगा !


> अगर लगातार नए वर्ष में लिए गए संकल्प में सफलता मिलती रहे तो बड़े से बड़े लक्ष्य को निर्धारित करें ! छोटी-छोटी सफलताये लोगों को आगे तो बढ़ा सकती है परन्तु किसी भी क्षेत्र में बड़े मुकाम हासिल करने के लिए बड़ी सफलताओं की आवश्यकता होती है ! जाहिर सी बात है कुछ और परिश्रम करके बड़ी सफलताएं भी प्राप्त कर सकता है !

 

योजनावद्ध तरीके से किया गया कार्य सफलता की उंचाई पर जरुर पहुंचा सकती है ! अगर पर्याप्त समय से व सही दिशा में काम करे तो लक्ष्य तक पहुंचना आसान हो जाता है ! प्लानिंग हमारे जीवन का एक आवश्यक पहलु है ! जीवन के हर मुकाम के लिए पहले प्लानिंग की जाती है ! बगैर प्लानिंग के सफल मुकाम पर पहुँच पाना मुश्किल हो सकता है ! नव वर्ष 2012 में लिए गए संकल्प के लिए आवश्यक सभी वस्तुओं को उचित तरीके से योजना वद्ध ढंग से सजाकर ही आगे बढे ! आपको लक्ष्य हासिल करने के लिए किन- किन चीजो की आवश्यकता है, कितना खर्च व कितना समय चाहिए आदि सबका आकलन करने के बाद बढ़ाया गया कदम निश्चित ही सफलता के नए मार्ग खोलने का काम करेगा !!

Jan 1, 2012

उम्मीदों का सूर्योदय है नया साल !!

1236

नया साल का पहला दिन साथ में रविवार दफ्टर की छुट्टी सबके सब एक अच्छे संजोग कहना चाहिए ! लोगों में जोश, उमंग, तरंग वो चाहे किसी भी उम्र के हो देखने को मिला ! नए साल के नाम से ही लोगों में एक अलग सा उत्साह, मौज मस्ती, खुशियाँ का श्रीजन हो जाता है ! बच्चे कुछ ज्यादा ही इस जश्न को मना रहे है ! सबसे ज्यादा खुश,  भला हो भी क्यों नहीं ?  आखिर साल का पहला दिन जो है ! नए लिबास, खुशबुएँ, लजीज व्यंजन और शेर सपाटा - बाजार में चहल पहल से लेकर मॉल तक में नाचते गाते हुए साल का पहला दिन का स्वागत किया !

आज का दिन लोगों के लिए एक सकल्प लेने का भी दिन है ! लोग अच्छे अच्छे संकल्प लेते है ताकि सम्पूर्ण साल वो सही तरीके से अपना जीवन को जी सकें ! बिता हुआ साल लोगों के लिए बहुत कुछ सिखने को मिलता है ! अच्छे , बुरे कार्य जो भूतकाल में हुआ उससे आने वाले कार्य को और बेहतर ढंग से करने में मदद मिलती है !
शरीर के ही भांति मन को भी स्वस्थ्य रखना आवश्यक है ! सही गलत की पहचान करने की सामर्थ्य प्रभु ने हमें दी है, हमें चाहिए कि सही समय पर इसका इस्तमाल करें !

 

नए आशाओं के साथ हम नए वर्ष को हमेश स्वागत करते है , ढेरों सपने संजोते है ! कुछ लोगों के सपने साकार हो जाते है, किन्तु कुछ लोगों को किन्ही कारणवश सपने साकार नहीं हो पाते है या उनकी जो योजनायें पूरी नहीं हो पाती है ! उन्हें निराश होने की जरुरत नहीं है ! उन्हें दोगुनी मेहनत के साथ फिर से प्रयास करनी चाहिए , सफलता जरुर मिलेगी ! उन्हें सामर्थ्य, क्षमता व उर्जा को बढ़ाना है साथ ही उन बाधाओं को dur करनाका प्रयास करना है जिनके कारण बीते हुए समय में सफलता नहीं मिली है !


हमें अपनी सोच को हमेशा साकारात्मक रखना चाहिए ! आशावादी व्यक्ति कभी भी जीवन में हार नहीं मानता जब तक की वो लक्ष्य को प्राप्त न कर ले ! ऐसा कोई भी नहीं संकल्प या दावा कर सकता ही भविष्य अतीत और वर्तमान से बेहतर होगा लेकिन बीते हुए कल व वर्तमान की कमियों से सबक लेते हुए अपने भविष्य को सही दिशा निर्धारित कर सकते है !


नया साल अवसर का साल भी कहा जाता है ! एक मौका देता है की आप अच्छे भविष्य की ओर कार्यरत हो ! खुद में परिवर्तन लाकर , सही समय पर सहीं निर्णय लेकर अपने लिए एक सही अवसर जरुर तलास सकते है !

 

आइये हमारे साथ जुड़िये एक अच्छे भविष्य , आर्थिक आजादी व निरोगी परिवार  समाज ,देश व दुनिया बनाने के लिए ! ऍफ़.एल.पी. परिवार में आपका नए साल में हार्दिक स्वागत है ! यहाँ स्वास्थ्य व धन जो चाहे जी भर के ले सकते है ! निर्णय आपका होगा !

397279_10150458995644779_725104778_8595359_576162411_n

इन्ही सब्दों के साथ आप सबके लिए   हो, अपनी उर्जा को एक अच्छे प्रयास में लगाए !

Dec 31, 2011

उमीदों से भरा हुआ साल 2012



"इश्वर का दिया हुआ कभी "अल्प" नहीं होता
जो टूट जाये वो "संकल्प" नहीं होता
हार को लक्ष्य से दूर ही रखना
क्योंकि जीत का कोई विकल्प नहीं होता" !!

इन्हीं शब्दों के साथ आने वाले साल का स्वागत करते है और आप सब के लिए नए साल में नए उमंग, नए तरंग, सेहत व सुखमय रहे ! निरोग जीवन जिए व आर्थिक व शारीरिक रूप से हमेशा स्वस्थ्य रहे !! दुनिया के तमाम देश आज नए साल का जश्न जोश व खरोश के साथ मना रहे है ! उम्मीदों से भरा हुआ होगा ये साल 2012 !! स्वागत स्वागत और हार्दिक स्वागत !
एक बार फिर से आप सबका नए साल की हार्दिक बधाई !!!

For Aloe Vera products Join Forever Living Products for free as a Independent Distributor and get Aloe Vera products at wholesale rates! (BUY DIRECT AND SAVE UP TO 30%)To join FLP team you will need my Distributor ID (Sponsor ID) 910-001-720841.or contact us- admin@aloe-veragel.com एलोवेरा के बारे में विशेष जानकारी के लिए आप यहाँ यहाँ क्लिक करें

"एलोवेरा " दिल को रखें दुरुस्त - एलोवेरा जेल से !
सर्दियों में भी रखें त्वचा जवाँ - एलोवेरा युक्त उत्पाद से ! !

Dec 13, 2011

महाराष्ट्र में अण्णा की आँधी की हवा हवाई !!


सियासी इलाके में महाराष्ट्र नगरपालिका व नगर परिषद चुनाव परिणाम के जो कयास लगाये जा रहे थे उसका बिलकुल उल्टा ही हुआ ! मतलब अण्णा ने खुलकर एन.सी.पी. और उनके मुखिया शरद पवार का निकाय चुनाव में विरोध किया था , परन्तु अण्णा की आंधी बस हवा हवाई नजर आई ! हैरतअंगेज तरीके से एनसीपी अब तक आए नतीजों यानि 177 नगरपालिका सीटों में नंबर वन पार्टी बनकर उभरी है जबकि कांग्रेस उसके पीछे यानि दूसरे नंबर पर है। जबकि बीजेपी और शिवसेना को तीसरे नंबर से संतोष करना पड़ा।

आशा थी की केंद्र सरकार में गठबंधन व अण्णा की आँधी, किसानों का आन्दोलन , भ्रष्टाचार के मुद्दा शायद एन.सी.पी पर भरी पड़ेंगे परन्तु थप्पड़ कांड के बाद उनकी पार्टी निकाय चुनाव में और भी मजबूत हुई है ! ग्रामीण इलाके में उनकी पैठ और भी मजबूत होती नजर आ रही है ! नगरपरिषद की कई सीटों पर कांग्रेस और एनसीपी ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था। इसके बावजूद दोनों पार्टियां मजबूत होकर उभरीं।


मतलब कांग्रेस व एन.सी.पी. ने महाराष्ट्र चुनाव में अपना लोहा मनवा लिया है यानि विरोधियों को धुल चटा दिया ! यह चुनाव अण्णा बनाम एन.सी.पी. व कांग्रेस थी ! अण्णा की अन्नागिरी अपने ही गढ़ पुणे व अहमदनगर में भी बिलकुल बेअसर नजर आई !

हालांकि इन नतीजों से सबसे ज्यादा कोई मायूस नजर आया तो वो हैं राज ठाकरे। कई नगरपालिकाओं में तो उनकी पार्टी खाता भी नहीं खोल सकी। मायूस होने का वक्त न सिर्फ राज ठाकरे को है बल्कि शिव सेना व बी.जे.पी को सोचने का प्रयास करना चाहिए ! ये नतीजा विरोधियों के लिए सोचने पर मजबूर कर दिया है !


इस तरह के परिणाम की उम्मीद शायद ही अण्णा जी सोचे होंगे ! अब क्या कहना चाहेंगे अण्णा जी ? क्या वहां के जनता मुर्ख है ? उन्हें अण्णा व शरद पवार के बारे में जानकारी नहीं है ? आजकल के वयानबाजी के मुताबिक अण्णा जी जो चाहेंगे वही होगा ! परन्तु यह नतीजा शायद उनके भ्रम को बदल सकने के लिए काफी है ! जब घर के लोगों को अण्णा ने नहीं समझा पाए तो क्या खाक समझायेंगे देश के 125 करोड़ को !

सर्वप्रथम उन्हें खुद को समझने का प्रयास करना चाहिए ! हम सुधरेंगे, जग सुधरेगा ! मन में राम, बगल में छुरी ! घर में भ्रष्ट लोगों के बारे में जब बोलने की बारी आती है तो आज के पीढ़ी की गाँधी जी मौन ब्रत रख लेते है ! यह वही मॉडर्न गाँधी है जिन्होंने महाराष्ट्र में हुई पूर्वोत्तर राज्य से आये हुए परीक्षार्थी पर हुए एम्.एन.एस. यानि राज ठाकरे के गुंडे द्वारा हमले पर उनकी पुरजोर तारीफ की थी ! कहा था शाबाश, बहुत अच्छे यह है सच्ची राज्य भक्ति !

मराठा मानुष के नाम पर राजनीती करने वाले सरेआम गुंडागर्दी करते रहे परन्तु वो वजाय की उन्हें रोकते उनकी प्रसंशा की ! सिर्फ गाँधी जी के तस्वीर के समक्ष " वैष्णव जन को तेने कहिये जी पीर पराये जाने न " भजन करके गाँधी नहीं बना जा सकता है ! आचरण सर्वोपरि होनी चाहिए !

"वाह रे गाँधी क्या है तेरी आँधी
आया था लंगोट में बस गया हजार के नोट में !!
गैर सरकारी संस्था (Non-Goverment Organization ) को लोकपाल में नहीं रखने के पीछे क्या मनसा है ? क्या इससे किरण वेदी व अरविन्द कजरीवाल जैसे न जाने कितने एन.जी.ओ. में घोटाला पर पर्दा नहीं डाला जा रहा है ? आखिर एन.जी.ओ. को क्यों नहीं लोकपाल में लाना चाहते अण्णा जी ? कोई बताएगा ?

For Aloe Vera products Join Forever Living Products for free as a Independent Distributor and get Aloe Vera products at wholesale rates! (BUY DIRECT AND SAVE UP TO 30%)To join FLP team you will need my Distributor ID (Sponsor ID) 910-001-720841.or contact us- admin@aloe-veragel.com एलोवेरा के बारे में विशेष जानकारी के लिए आप यहाँ यहाँ क्लिक करें

"एलोवेरा " दिल को रखें दुरुस्त - एलोवेरा जेल से !
सर्दियों में भी रखें त्वचा जवाँ - एलोवेरा युक्त उत्पाद से ! !

Dec 5, 2011

विद्यापति स्मृति पर्व समारोहक झलक एहि ठाम देखू !!!




विद्यापति स्मृति पर्व समारोहक किछु झलक हम अहाँ लोकनि के समक्ष प्रस्तुत करय जा रहल छि ! आई दिल्ली के जैतपुर गाँव के एन.टी.पी.सी. मैदान में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कयल गेल !

समारोह में उपस्थित मैथिलि संगीत के जानल मानल चर्चित चेहरा छल जाही में किछु गायक के हम चीन्हलौंह जेना की सोनी झा, अशोक चंचल,आमोद जी, मंडल जी अओर आकाशवाणी के किछु चर्चित नाम छल !

मैथिलि गीत सुनि कय हमरा लोकनि के मन गद-गद भय गेल ! किछु गीत जे सुन्लौह से अहि ठाम सुना रहल छि :- मिथिला के महिमा सुनावैत छि किये ता हम मैथिल छि -------आ ----- गे बहिना कोना का कटवय सावन राति अन्हरिया में पिया भेल नोकरिया में ना !! अहि तरहे कतेको रास गीत के मजा उठेलौह !

मंच के संचालन कर्ता छलाह बौआ जी, हुनकर जतेक प्रशंसा कयल जाय कम परत ! लोग के खूब गुदगुदेलाह अपन चुटकिला बात सँ ! जा धरि इ गीत संगीत के कार्यकर्म चलैति रहलई, बुझायल जेना गामहि में छि !


धन्यबादक पात्र छैथि विद्यापति स्मृति पर्व के आयोजन कयनिहार आ वो सभटा कार्यकर्त्ता लोकनि जिनकर प्रयास सार्थक भेल ! अहिना समय समय पर मैथिलि आ मिथिला के सबहक बिच में लाबक प्रयास करैत रहबाक चाहि ! एहन मिठ्गर भाषा आऔर कतौ नै ऐछि !


For Aloe Vera products Join Forever Living Products for free as a Independent Distributor and get Aloe Vera products at wholesale rates! (BUY DIRECT AND SAVE UP TO 30%)To join FLP team you will need my Distributor ID (Sponsor ID) 910-001-720841.or contact us- admin@aloe-veragel.com एलोवेरा के बारे में विशेष जानकारी के लिए आप यहाँ यहाँ क्लिक करें
"एलोवेरा " दिल को रखें दुरुस्त - एलोवेरा जेल से ! सर्दियों में भी रखें त्वचा जवाँ - एलोवेरा युक्त उत्पाद से ! !

Nov 30, 2011

लालच बुरी बला !!


प्रतिस्पर्धा के इस दौर में लोगों में जल्द से जल्द आगे निकल जाने की होड़ लगी हुई है ! वर्तमान युग में प्रत्येक व्यक्ति रातों-रात करोडपति बनने का छोटा सा रास्ता तलासते नजर आते है ! जिसके कारण जालसाज के गिरफ्त में फंस कर अपनी जिन्दगी भर की गाढ़ी कमाई को लालच में गँवा बैठते है !

अगर कोई आप से कहे की 50000 /- रूपया का निवेश करो और इसके बदले तिन साल में सौ गुना से भी ज्यादा मुनाफा देंगे, क्योंकि यह निवेश सोने के लिए हम दो लाख के लिए करेंगे ! तो क्या लगता है की वो जो बात कह रहे है ,उसपर विचार करने लायक है या नहीं ?

क्या कोई भी चिट फंड कम्पनी इतनी भारी मुनाफा दे सकता है ? आखिर कंपनी का भविष्य में योजना क्या है ? कोई कंपनी सौ गुना मुनाफा सिर्फ तिन साल में किस आधार पर बाँट रही है ? यह जरुर विचार योग्य प्रश्न है ! खुली आँख से निर्णय लेने का प्रश्न है !

कम्पनी कोई डाकू है,चोर है, या कोई स्मेक ,हिरोइन का व्यापारी तो नहीं फिर जरुर तस्कर हो सकते है ! और अगर ऐसा कुछ भी नहीं है तो हमें बेब्कुफ़ बना रहे है और ऐसे जालसाज से दूर ही बेहतर है |

जयपुर आजकल सुर्ख़ियों में है | एक नहीं दो नहीं कई कम्पनी लोगों के बिच में बड़े बड़े मुनाफा देने का वादा करके वहां से नेट्वोर्किंग के जरिये लाखों , करोड़ों नहीं अरबों रुपये लेकर फरार हो गई है | महज तीन साल में रकम को सौ गुना करने का लालच देकर गोल्ड सुख ट्रेड इंडिया लिमिटेड नाम की कंपनी ने करीब डेढ़ लाख लोगों को करोड़ों की चपत लगाई।


बड़े-बड़े ख्वाब दिखाकर कंपनी के निदेशक आम निवेशकों के 3 अरब रुपये लेकर चंपत हो गए। गोल्ड सुख कंपनी की तरफ से एक स्कीम चलाई गई थी जिसमें एक रुपये की चीज को 27 गुना रिटर्न एक तय अवधि के अंदर देने का वादा किया था और इसके झांसे में आकर कई लोगों ने अपनी रकम जमा कराई।

जयपुर में ही एक और कंपनी का घोटाला का खुलासा हुआ ठीक गोल्ड सुख कंपनी के घोटाला के कुछ दिन बाद |
उसका भी नाम कुछ उनसे ही मिलता जुलता स्वर्णयुग कंपनी था जिसने 2.5 करोड़ ठगे, 1600 लोगों से लिए 15-15 हजार मोटा मुनाफा देने के नाम पर गोल्डयुग कंपनी ने सोलह सौ लोगों को ठगा। हर व्यक्ति से करीब पंद्रह हजार रूपए लिए गए और इन रूपयों के बदले सौ गुना से भी ज्यादा मुनाफा देने की बात कही गई लेकिन कंपनी ने बीच में अपने दफ्तर भी बदल लिए।

दोस्तों रातों रात करोडपति बनने वालो के लिए यह बहुत बड़ा सबक है ! सफलता का कोई छोटा रास्ता नहीं होता मतलब no short cut for success. अगर सफलतम व्यक्ति के श्रेणी में अपने आपको देखना चाहते है तो एक छोटे स्तर से शुरू करना होगा ! जमीनी हकीकत से रूबरू होना होगा, मेहनत, लगन, आत्मविश्वास और सही समय पर सही दिशा में सही निर्णय लेने की कोशिस करनी होगी !


किसी भी कम्पनी में निवेश करने से पहले सोचे आखिर उनकी भविष्य योजना क्या है ? कम्पनी का पृष्ठभूमि और कितने साल से वो कार्यरत है ! आइये हमारे साथ वगैर कोई निवेश के जुड़े , आप पर निर्भर करता है की कितना कमाना चाहते है ? मात्र 25 /- रुपया में 15000 करोड़ के सालाना व्यवसाय करने वाली कम्पनी की हिस्सा बन सकते है !

फॉर एवर लिविंग प्रोडक्ट्स जो दुनिया में प्राकृतिक चित्क्त्सक उत्पाद के रूप में अपनी वर्चस्व कायम किये हुए है ! दुनिया में सर्वश्रेष्ठ एलोवेरा जेल के उत्पादक है ! इसके अलावा हमारे पास कब्ज़ से लेकर कैंसर तक के मरीजो के लिए जांचा परखा हुआ उत्पाद है ! जहाँ एलोपैथ काम नहीं करती वहां प्राकृतिक चिकत्सा बहुत ज्यादा प्रभावित करती है !
उज्जवल भविष्य, आर्थिक आजादी व निरोग जीवन जीने के लिए आइये जुड़े हमारे साथ !!

एक लाइन आप सब के लिए :-
" ना पूछो की मंजिल कहाँ है , अभी तो बस सफ़र का इरादा किया है !
ना हारेंगे हौसला उम्र भर, किसी और से नहीं ये खुद से वादा किया है"!!


For Aloe Vera products Join Forever Living Products for free as a Independent Distributor and get Aloe Vera products at wholesale rates! (BUY DIRECT AND SAVE UP TO 30%)To join FLP team you will need my Distributor ID (Sponsor ID) 910-001-720841.or contact us- admin@aloe-veragel.com एलोवेरा के बारे में विशेष जानकारी के लिए आप यहाँ यहाँ क्लिक करें

"एलोवेरा " दिल को रखें दुरुस्त - एलोवेरा जेल से !
सर्दियों में भी रखें त्वचा जवाँ - एलोवेरा युक्त उत्पाद से ! !