" "यहाँ दिए गए उत्पादन किसी भी विशिष्ट बीमारी के निदान, उपचार, रोकथाम या इलाज के लिए नहीं है , यह उत्पाद सिर्फ और सिर्फ एक पौष्टिक पूरक के रूप में काम करती है !" These products are not intended to diagnose,treat,cure or prevent any diseases.

Oct 7, 2010

सौन्दर्य और एलोवेरा जूस !

सौन्दर्य या सुन्दरता वह बला है जिसका उपासक हर जीव है ,हर प्राणी है, सौन्दर्य प्रकृति से जुड़ा हुआ प्राकृतिक भी हो सकता है, और भौतिकता से जुड़ा हुआ भौतिक भी हो सकता है | यह सृष्टि प्राकृतिक सौन्दर्य की अदभुत मिशाल है और इस सृष्टी में रचित हर वस्तु सुन्दरता से परिपूर्ण है |

व्रह्मा ने इस सृष्टि की रचना की और फिर इस सृष्टि के सृजन के लिए स्त्री-पुरुष दो प्राणियों ( नर-मादा) की रचना की, जिनका शारीरिक गठन,बोली अनायास ही अपनी ओर आकर्षित करने की क्षमता रखती है | जिस प्रकार ऋतुओं की सुन्दरता, हरियाली, वृक्षों में खिले हुए फूलों और फूलों से उठती मंद-मंद खुशबुओं, बादलों की काली घटाओं, हल्के-हल्के चलती पवन आदि से आभास होती है और हमें आकर्षित करती है, ठीक इसी प्रकार ही ब्रह्मा की खुबसूरत रचना स्त्री की सुन्दरता भी उसके मधुर, मीठी वाणी, नम्रता, स्नेह,कोमलता, व्यवहार कुशलता, लज्जा-शर्म-हया,सम्मान देने वाली आँखों व स्वाभाव से आभास होती है |


शारीरिक सौन्दर्य (आकर्षण) तो स्त्री में होती ही है किन्तु जब यह सौन्दर्य व्यवहार से भी छलकता है तो वह स्त्री एक सम्पूर्ण सौन्दर्य की प्रतिक मानी जाती है | आँखों को जो भाता है वह सुन्दर है परन्तु मन और आत्मा को भाता है व तृप्त करता है वह अति सौन्दर्य का प्रतिक है व सौन्दर्य की गरिमा अच्छे व्यवहार से ही स्थायी रहती है |

स्त्री का समस्त और पूर्णरूप से सुन्दर होना जिसमे आंतरिक व बाहरी, शारीरिक व मानसिक रूप से भी स्वस्थ व सुन्दर होना ही स्त्री सम्पूर्णता को दर्शाता है | मन मस्तिस्क से जब व्यक्ति पुर्णतः स्वस्थ होते है, तनाव रहित रहते है व अपने समस्त क्रियाकलापों को तन्मयता से पूर्ण करने में सक्षम होते है यही स्त्री की सर्वांग व सम्पूर्णता है |


आज के जीवन शैली में तनाव जीवन का एक अभिन्न अंग बनता जा रहा है | हर एक व्यक्ति किसी न किसी प्रकार से तनावपूर्ण जिन्दगी जीने को मजबूर है | प्रमुख कारण आधुनिक जीवन का आहार - विहार है | परन्तु दिनचर्या व स्वस्थ आहार-विहार को अपने जीवन में अपना कर एक स्वस्थ व खुशहाल जीवन जिया जा सकता है | एक और जरुरी बाते है , अगर हलकी-फुलकी व्यायाम नित्य करती रहे तो जीवन और भी स्वस्थ और सुन्दर रखने में मदद मिलेगी |

एक और उपाय है स्त्री अपने आप को स्वस्थ व सौन्दर्य को बनाए रखने के लिए घृतकुमारी के जूस का नित्य सेवन करें | जिससे शरीर में दुर्बलता, अपचन, चक्कर आना, पेट के विकार, हाथ-पाँव में जलन या झुनझुनाहट होना मानसिक रूप से अस्वस्थ आदि कई लक्ष्ण का पूर्ण निदान हो सकता है |

अतः घृतकुमारी ( एलोवेरा ) का नियमित रूप से अपने जीवन में अपनाए और बिमारी को दूर भगाए |

For Aloe Vera products Join Forever Living Products for free as a Independent Distributor and get Aloe Vera products at wholesale rates! (BUY DIRECT AND SAVE UP TO 30%)To join FLP team you will need my Distributor ID (Sponsor ID) 910-001-720841.or contact us- admin@aloe-veragel.com
एलोवेरा के बारे में विशेष जानकारी के लिए आप यहाँ यहाँ क्लिक करें

"एलोवेरा " ब्लॉग ट्रैफिक के लिए भी है खुराक |
अरे.. दगाबाज थारी बतियाँ कह दूंगी !

0 comments

Post a Comment