" "यहाँ दिए गए उत्पादन किसी भी विशिष्ट बीमारी के निदान, उपचार, रोकथाम या इलाज के लिए नहीं है , यह उत्पाद सिर्फ और सिर्फ एक पौष्टिक पूरक के रूप में काम करती है !" These products are not intended to diagnose,treat,cure or prevent any diseases.

Oct 9, 2010

बेहतर स्वस्थ के लिए व्रत का आहार शुद्ध व सात्विक !

जय माता दी ! जय माता दी ! जय माता दी ! जय माता दी ! जय माता दी !

आज नवरात्र का पहला दिन था | कार्यालय में भी माहौल भक्तिमय व पवित्र लग रहा था | एक दुसरे से नमस्कार और गुड मोर्निंग के वजाय " जय माता दी" कहकर दिन का शुरुआत किया | एक बात यह की ज्यादातर लोग आज उपवास में थे |

कुछ पहला और आखिरी तो कुछ नौ दिन के लिए उपवास का संकल्प लिया हुआ था | मैं आपसे जो ख़ास बात करने जा रहा हु यह है उपवास के विधि विधान यानि तौर तरीका | उपवास के दौरान लोग का किस तरह का आहार विहार होना चाहिए और क्या आज के भक्त आहार में ले रहे है | आज यही चर्चा का विषय है |

दरअसल समय के साथ-साथ व्रत रखने का विधि-विधान, तौर तरीका भी बदल गया है | व्रत के दौरान जहाँ तक कुछ दशक पहले हम जब अपने गाँव में रहते थे, याद आता है बचपन में जब कोई व्रत रखते थे | बड़ी ही मुश्किल की घडी हुआ करता था | हमें पानी तक पिने नहीं दिया जाता था | अगर प्यास लगी तो पानी के साथ चीनी और निम्बू का मिश्रण जरुरी है | मतलब सदा पानी नहीं पी सकते वर्ना व्रत टूट जाएगी |

किन्तु वर्तमान में हालत पे गौर करें तो भक्त गन बड़े ही चाव से वो दिन भर सब कुछ खाते पीते नजर आते है | शीतल पेय हो चाय पे चाय और फल बगैरह दिन भर खाते रहते है |

विगत कुछ वर्षों में बड़े बड़े रेस्तरां में भी व्रत के नाम की थाली परोसने लगी है | अगर कभी थाली कास्वाद ले तो पता चलेगा की उस थाली का खाना दो लोगो के लिए पर्याप्त है | अगर एक व्यक्ति ने उस थाली का खाना खा लिया तो उन्हें रात के भी खाना खाने की जरुरत नहीं हो सकता है |
चुकी उस थाली में रोटी , दाल, पनीर की सब्जी , मिठाई, इत्यादि भरपूर मात्रा में होता है, जो की वर्तमान के हमारे माता के भक्त लंच समय में अपना उदर का भूख मिटाते है |

हमारे एक मित्र है जो पुरे नौ दिन का उपवास रखते है | किन्तु आज देखा तो बड़ा ही आश्चर्य लगा | उनका लंच बॉक्स पहले के अपेक्षा एक बॉक्स ज्यादा था | मैंने पूछा भाई साहब ये क्या आज व्रत में नहीं हो क्या ? बोला हाँ भाई व्रत का ही तो खाना है |

मैंने कहा क्या ? यह व्रत का खाना है- यार ये तो आपने पहले से एक लंच बॉक्स ज्यादा लाया हुआ है | बोला यार व्रत में तस्मय ;यानि खीर भी जरुरी है | कुटू के आंते की रोटी, आलू की सब्जी सेंधा नमक के साथ, दही, मीठा आलू , खीर आदि ये सब व्रत का खाना है | मैंने कहा भाई कमाल है अगर सामान्य दिन के अपेक्षा ज्यादा और स्वच्छ खाना मिले तो ऐसे व्रत रोज करना चाहिए |

दरअसल उपवास के दौरान अक्सर हमारे पाचन तंत्र सक्रीय नहीं रहता है | अतः इस अवधि में हमें तरल पदार्थ का सेवन करना चाहिए | पानी खूब पीना चाहिए , जिससे आपके आंत की सफाई हो जाएगी और आप चुस्त और दुरुस्त हो जायेंगे | वो कहाबत है न की अगर आंत और दांत स्वथ्य है तो शरीर स्वतः स्वस्थ्य होंगे |

For Aloe Vera products Join Forever Living Products for free as a Independent Distributor and get Aloe Vera products at wholesale rates! (BUY DIRECT AND SAVE UP TO 30%)To join FLP team you will need my Distributor ID (Sponsor ID) 910-001-720841.or contact us- admin@aloe-veragel.com
एलोवेरा के बारे में विशेष जानकारी के लिए आप यहाँ यहाँ क्लिक करें

"एलोवेरा " ब्लॉग ट्रैफिक के लिए भी है खुराक |
अरे.. दगाबाज थारी बतियाँ कह दूंगी !

1 comments

गजेन्द्र सिंह October 9, 2010 at 12:41 AM

बहुत सुन्दर और ज्ञानवर्धक जानकारी दी है आपने ........ आभार


थोडा समय यहाँ भी दे :-
आपको कितने दिन लगेंगे, बताना जरुर ?....

Post a Comment