आज सोच रहा था क्यूँ नहीं कुछ बच्चों के सम्बंधित उपयोगी उत्पाद की चर्चा की जाए | आधुनिक वातावरण में स्वस्थ्य रहना बहुत बड़ी चुनौती है | प्रदूषित वातावरण व विकृत जीवन शैली बच्चों के स्वस्थ्य को पहले प्रभावित करता है |
अपने बच्चों को रोज आवश्यक पोषकों को चबाने वाले मल्टीविटामिन्स के रूप में बढ़ते बच्चों के बेहतरीन उत्पाद दें जिसका नाम है " फॉरएवर किड्स " | मजेदार आकारों और स्वादिष्ट मल्टीविटामिन्स वयस्कों और बढ़ते बच्चों ( दो या उससे ज्यादा उम्र वाले ) को महत्वपूर्ण विटामिन्स, खनिज पदार्थ और फाटोन्यूट्रीएन्स प्रदान करते है
जिसकी उनमे कमी हो सकती है | फाटोन्यूट्रीएन्स सब्जियों और फलों में पाए जाने वाले पौधों के पोषक तत्व है |
प्रक्रिया करने की नई तकनीक हमें कच्चे फलो और सब्जियों को एमल्सीफाय, ड़ीहाईड्रेट और फ्लैश-ड्राय करने और हमारे शरीर के लिए आवश्यक अमूल्य फाटोन्यूट्रीएन्स, विटामिन्स, खनिज पदार्थों और एन्जाइम्स को सहेजने की योग्यता देती है |
इन सबसे बनता है बेहतरीन स्वाद वाला मल्टीविटामिन, जिसे खाने में मजा आता है और फॉरएवर लिविंग द्वारा पेश किये जाने वाले अन्य पूरकों के रेंज के साथ उचित रूप से कम करता है |
यह शक्कर,एस्पारटेम, कृत्रिम रंगों या परिरक्षकों के बिना बनाया जाता है और फाटोन्यूट्रीएन्स का आधार कैरेट्स, असेरोला, ब्राकली, पालक, पत्ता गोभी, सेबों, क्रैन्बेरिज, टमाटरों और नींबूवर्गीय फलों जैसे पौष्टिक खाद्य पदार्थों से लिया जाता है |
आप और आपके बच्चे संतेरे और आप भी अंगूर की प्राकृतिक खुशबु को बहुत पसंद करेंगे और आप भी बच्चों को हरी सब्जियां खिलाने के परेशानी से निजात पा लेंगे |
चार साल से बड़े बच्चों और वयस्कों के लिए, आहारीय पूरक के रूप में रोजाना चार टेबलेट्स ले |
दो से चार साल के बच्चों के लिए, किसी व्यस्क की देख-रेख में रोजाना दो टेबलेट्स दे |
किसी भी प्रकार के कृत्रिम रंगों या प्रिजर्वेटिव की गैर मौजूदगी इसे बच्चों के लिए एकदम सुरक्षित बनती है |
फाटोन्यूट्रीएन्स पौधों की सामग्री से पाए जाने वाले पोषक तत्व है जिन्हें मनुष्यों की जीवन क्षमता के लिए आवश्यक माना गया है |
PRODUCT #198 MRP:Rs. 662.09 ( tablets 120 )
एलोवेरा के कोई भी स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद 15 % छूट पर खरीदने के लिए admin@aloe-veragel.com पर संपर्क करें और ज्यादा जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें
"एलोवेरा " ब्लॉग ट्रैफिक के लिए भी है खुराक |
अरे.. दगाबाज थारी बतियाँ कह दूंगी !
आइये आज चर्चा करते है अनेक औषधीय गुणों से युक्त, शरीर के विषैले तत्वों को नष्ट करने की अद्भुत
क्षमता और सालोसाल पाए जाने वाले रसोई घर की शान कहे जाने वाली, जी हाँ अब तो आप समझ ही गए होंगे-- मेरा मतलब है "निम्बू " | इस जानलेवा गर्मी में निम्बू की तक़रीबन प्रत्येक मनुष्य नित्य सेवन किसी न किसी रूप में करते है | निम्बू में कोई अवगुण नहीं है , जी हाँ इसमें गुण ही गुण है |
आयुर्वेद में
निम्बू की अत्यधिक प्रशंसा की गई है, यह बहुत ही गुणकारी और उपयोगी होता है | यह देश के हर कोने में उपलब्ध आसानी से हो जाता है | इसे अमृतफल कहा जाये तो अतिश्योक्ति नहीं होगी, अर्थात इसके सेवन से किसी भी प्रकार के हानि नहीं होती है |
निम्बू का पेड़ प्रायः १२ से १५ फीट तक तक ऊँचा होता है | कच्चा निम्बू हरा होता है और पक जाने के उपरांत पीला हो जाता है | फल का छिलका मोटा तथा फल की मज्जा अम्ल, हलके पीले रंग का होता है |
निम्बू की कई किस्मे होती है, जैसे मीठा निम्बू, बिजौरा निम्बू, जंबीरो निम्बू आदि, रसोईघर में इसकी उपस्थिति अनिवार्य मानी जाती है | यह सभी को अतिप्रिय है, औषधि के लिए इसका फल, पता दोनों उपयोगी है |
निम्बू को संस्कृत में निम्बुक तथा हिंदी में निम्बू ही कहते है | बंगला में पालितेबू, मराठी में लिंमू, गुजरती में कागदी लिंमू,तमिल में एलूमिच्चे और अंग्रेजी में( द लेमन ऑफ़ इंडिया ) कहते है | इसका लैटिन नाम है "साइट्रस लाइमोन" |
निम्बू का सेवन स्वस्थ्य व्यक्ति करते है तो आरोग्य की प्राप्ति होती है और रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रबल होती है | खट्टापन निम्बू का प्राकृतिक गुण है, हर निम्बू में खटास होती है, कोई अधिक तो कोई कुछ कम खट्टा होता है |
यह पाचक रसो को उत्तेजित करता है, मन्दाग्नि वालो की भूख जागृत करता है और पाचन क्रिया में सुधार लाता है | इसके रस से रोगोत्पादक कीटाणु नष्ट हो जाते है | यह रक्तपित-स्कर्वी रोग में बहुत ही लाभदायक सिद्ध होता है | इसके नियमित सेवन से संक्रामक रोगों से बचाव होता है | निम्बू का सेवन खाली पेट करने से ज्यादा लाभ होता है |
इसके सेवन के विधि :- निम्बू का रस विशुद्ध रूप में न पिए, पानी में मिलाकर पिए ,शुद्ध रस में तेजाब होता है, जिससे दाँत के इनैमल को हानी पहुंचा सकती है |
दूसरी बात इनके रस का सेवन हमेशा खाली पेट करें, तभी वह पूर्ण उपयोगी सिद्ध होगा अन्यथा लाभ अवश्य करेगा पर कुछ कम |
अगर प्रातः काल खाली पेट एक- दो गिलास ठंढे पानी में निम्बू का रस शहद मिलाकर लेने से शरीर की अच्छी सफाई हो जाती है |
निम्बू में रासायनिक तत्व :- रासायनिक दृष्टि से निम्बू में पानी ८५%,प्रोटीन १%, वसा ०.९%, कर्बोदित, ११.१% रेशे १.८%, कैल्सियम, .०.०७ फोस्फोरस ०.०३, लौह २.३ मिलीग्राम / १०० ग्राम और विटामिन सी , इन सबके आलावा निम्बू में थोड़ी मात्रा में विटामिन 'ए' भी होता है |
विभिन्न प्रकार के रोगों में आप निम्बू के रस की सहायता ले सकते है :-
अजीर्ण ( अपच ) :- इसकी शिकायत होने पर निम्बू, अदरक और सेंधा नमक मिलाकर भोजन से पहले खाना चाहिए, ऐसा करने से अपच नष्ट हो जाता है और वायु कब्ज़, कफ, आमवात ( गठिया ) का नाश होता है |
अम्लपित :- गर्म पानी में निम्बू का रस डालकर शाम को पिने से अम्ल्पति में राहत
उदरशूल :- निम्बू का रस १५ ग्राम, चुने का पानी १० ग्राम और मधु १० ग्राम तीनो मिलाकर २०-२० बूंद की मात्रा दिन में ३-४ बार लेने से उदरशूल में लाभकारी है |
अरुचि :- निम्बू के रस को गर्म कर उसमे शक्कर व इलायची चूर्ण मिलाकर सेवन करने से लाभ होती है |
सर्दी जुकाम ,दस्त, पथरी ,कमर दर्द, जवारा ज्वर, विच्छु का ज्वर , लीवर विकार,जीभ के छाले, चला जाता है | रक्तस्त्राव मौसमी बुखार जैसे हैजा आदि में बहुत ही उपयोगी औषधि है |
एलोवेरा के कोई भी स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद 15 % छूट पर खरीदने के लिए admin@aloe-veragel.com पर संपर्क करें और ज्यादा जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें
"एलोवेरा " ब्लॉग ट्रैफिक के लिए भी है खुराक |
अरे.. दगाबाज थारी बतियाँ कह दूंगी !
हमारा जीवन एक उत्सव के सामान है | जो लोग आशावादी होते है और जीवन को सकारात्मक सोच के
साथ जीते है, उनके सामने सुख हो या दुःख, वे खुशी-खुशी से सामना करते है | निराश और हताश व्यक्ति ऐसी सोच नहीं रखते है | उनके लिए जीवन काँटों का सेज होता है | आपके लिए आपकी सोच बहुत महत्वपूर्ण होती है | आप जैसा सोचते है, वैसे ही विचार आपके मन में फूलते-फलते है |
उदहारण के लिए पानी का कोई आकार नहीं होता है | जैसा हमारा पात्र होता है, पानी का आकार वैसा ही हो जाता है | हम पानी को घड़े में रखे, गिलास में रखे या जमीं पर बहा दे | पानी नहीं, बल्कि पात्र में अंतर होता है |
जीवन परमात्मा की अभूतपूर्व कृति है | हमारे जीवन में कभी सुख के फूल खिलते है तो कभी दुःख के | हमें इन दोनों फूलों का स्वाद चखना चाहिए, न कि दुःख मिलने पर निराश-परेशान हो जाना चाहिए |
वास्तव में, इस जीवन का उपयोग कर कुछ लोग शिखर पर पहुँच जाते है, तो कुछ लोग इसका दुरूपयोग कर अपनी लक्ष्य-प्राप्ति कि राह में भटक जाते है |
सच तो यह है कि जो लोग आशावादी होते है,
वे निर्माण करते है और जो निराशावादी होते है, वे तोड़फोड़ करते है |
नकारात्मक सोच रखने वाले लोगों ने अपने जीवन को घृणा से भर लिया है | ऐसे लोगों को अपने आसपास रहने वाले लोग दुश्मन नजर आते है, क्यूंकि इनके भीतर गंदगी भरी हुई है |यदि आपका मन गन्दा है, तो आपकी सोच भी वैसी ही होगी |
हमें अपने जीवन के हर पल को सुगन्धित बनाने का प्रयास करना चाहिए | हमारे देश में अनेक महापुरुष हुए है, राम, कृष्ण, बुद्ध, महावीर जैसे लोगों ने अपने जीवन को एक उत्सव के रूप में जिया है और साथ ही भारत कि संस्कृति और संस्कारों कि रक्षा भी की है |
सार्थक लोग ही अपने जीवन को उत्सव के रूप में जीते है | ऐसे लोग न केवल इतिहास के पन्नों में दर्ज होते है, बल्कि राष्ट्र पुरुष भी बनते है |
एलोवेरा के कोई भी स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद 15 % छूट पर खरीदने के लिए admin@aloe-veragel.com पर संपर्क करें और ज्यादा जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें
"एलोवेरा " ब्लॉग ट्रैफिक के लिए भी है खुराक |
अरे.. दगाबाज थारी बतियाँ कह दूंगी !
अंतरजाल के जाल में ऐसे उलझे की सप्ताह उपरांत जाकर सुलझे है | आज सबकुछ ठीक हुआ है, बहुत बेरंग लगता है बगैर अंतरजाल के | ऐसा प्रतीत होता है जैसे जीवन इसके बगैर अधूरी है | परन्तु आज मैं राहत और ख़ुशी महसूस कर रहा हूँ- आपलोगों से मुखातिब होकर | मन में बहुत कुछ चल रहा था की आपसे कुछ ज्वलंत विषय पर चर्चा करें , जैसा की पिछले सप्ताह की मार्मिक घटना जो एक बुजुर्ग की जान गावानी पड़ी | समाचार पात्र और टेलीविजन पर देखा था की करेला और लौकी के जूस पीकर एक बुजुर्ग दम्पति में पुरुष तुरंत काल के ग्रास बन गए और महिला अभी भी अपनी जिन्दगी और मौत के बिच अस्पताल में जूझ रही है |
आप क्या सोचते है की करेल में जहर था या लौकी जहरीला था ? जबकि ये बात भी सामने आई है की वो दम्पति ये जूस लगातार सेवन करते आ रहे थे | तो आखिर क्या बात हुई ? हमसब को आत्म मंथन करने की जरुरत है | जहाँ तक मेरा मानना है की वो जरुरत से जायदा रासायनिक उपज हो सकता है जिसके फलस्वरूप वो ज्यादा कड़वी और पिने लायक नहीं रहा होगा और शारीर उसको नहीं झेल सका |
वर्तमान में स्थिति कुछ ऐसी ही है और ये कहीं न कहीं होता ही रहेगा, दरअसल हमारे किसान भाई अपने फसल की पैदावार बढ़ाने के लिए जिस तरह से अंधाधुंध कीटनाशक व खरपतवार नाशक दवाई व रासायन के छिडकाव करते है, उसका ही यह दुष्परिणाम है |
क्या आप जानते है - की वो रसायन जो कीटनाशक के रूप में छिडकाव की जाती है , वो कहाँ जाता है ? क्या जमीन निगलती है या वो कीट-फतिंगो जिनके लिए छिडकाव की जाती है वो सारे खाकर मर जाते है ?
आमतौर पर ये सारे के सारे रसायन उस जमीन के अन्दर ही होती है और फसल जो भी उगते है उसके फली के अन्दर उसी रासायन की मात्रा होती है |
दरअसल पैदावार बढाने की प्रतियोगता में किसान भाई रासायन रूपी भष्मासुर का छिडकाव करते है जो आगे चलकर हमारे ही शरीर के लिए अभिशाप साबित होता है |
कौन सा रोग कब किसे हो जाये, कुछ कहा नहीं जा सकता | सुबह उठकर दिन भर कार्य-व्यापारों के निपटाने की इच्छा रखने वाला व्यक्ति अचानक हार्ट अटैक से देवलोक गमन कर जाते है, तो सभी को आश्चर्य होता है |
तमाम काम अधूरे पड़े रहे मेरे
मैं जिन्दगीं पे बहुत एतबार करता था |
दरअसल आज के युग में ऐसे बहुत कम लोग मिलेंगे जो पुर्णतः स्वस्थ्य हो, अन्यथा किसी न किसी बीमारी से घिरे व्यक्ति ही ज्यादा मिलेंगे | यदि आप अपने को पूर्ण स्वस्थ्य मानते है तो डॉक्टर के यहाँ जाँच कराये, विभिन्न जांच के उपरांत कई रोगों से घिरे हुए हो सकते है |
यहाँ तक की स्वयं डॉक्टर को भी नहीं मालूम होगा की वह कितनी बिमारियों को ढो रहा है |
कई रोग अपने लक्षणों से रोगी तक सन्देश दे देते है जबकि कुछ रोग ऐसा छुपा रुस्तम होता की सहज पकड़ में नहीं आता और चुपचाप अपने आतंकी कामों में लगा रहता है , और बाद में अपने मंसूबों को पूरा कर लेते है | ज्यादातर रोग आज कल व्यक्ति के आहार विहार, रहन-सहन पर निर्भर करते है | कुछ रोग मेहनती व्यक्ति से दूर रहते है जबकि आराम पसंद से चिपक जाते है |
एक समय था जब तपेदिक ( टी.बी ) रोग राजाओं , धनाढ्य व्यक्ति को ही हुआ करता था , इसीलिए इसका नाम "राजयक्ष्मा" रखा गया | आज सबसे ज्यादा यह रोग गरीबों को ही सता रही है | मोटापा,हृदयरोग,हाइपरटेंशन और मधुमेह जैसे रोग पहले " अमीरों" के रोग कहे जाते थे लेकिन अब तो ऐसा लगता है की रोगों ने भी "समाजवाद" का रास्ता अख्तियार करके गरीब-आमिर सभी को अपनी गिरफ्त में ले लिया है |
प्रत्येक व्यक्ति सुविधा पसंद होता जा रहा है , श्रम युक्त दिनचर्या से मुंह मोड़ने लगे है, दूसरी खान पान भी दूषित सेवन करता है | वर्तमान में मिलावटी खाद्य पदार्थों का ऐसा बोलबाला है की कई बार मध्यस्थ बना दूकानदार भी नहीं जान पाता की वह जिस चीज को बेच रहा है, वह मिलावटी या नकली है |
ऐसे में कई प्रकार के रोग अब व्यापक बनते जा रहे है | बात करे मधुमेह की, तो करोड़ों लोग इससे पीड़ित है, औ तो और असंख्य दम्पति भी मधुमेही मिलेगे | यानि पति-पत्नी दोनों ही मधुमेह से पीड़ित मिलेंगे | मधुमेह
से ग्रसित नमी गिरामी हस्तिया तो है ही | नमी-गिरामी डॉक्टर और बैद्य भी इसके जाल में फंसे हुए मिलेंगे | उच्च वर्ग से लेकर मध्यम वर्ग तक तो मधुमेह फैला हुआ है ही,अब तो अल्प आय वर्ग भी शुगर की बीमारी वाले मिलने लगे है |
यह ऐसा रोग है जो आसानी से पकड़ में नहीं आती और चुपचाप अपना गलत काम करता रहता है | हाँ, कुछ लक्ष्ण से आपको संकेत मात्र देंगे की आप सचेत हो जाए , तुरंत जाँच करवाय और शर्करा बढ़ी हुई निकले तो उसके प्रति लापरवाह न बने तुरंत खान-पान, दिनचर्या में आवश्यक परिवर्तन करें | यथाशीघ्र आयुर्वेदिक जड़ी बूटियां वाली औषधीय का सेवन कर दें ताकि शर्करा का स्तर नियंत्रित रहें |
हमारे पास इस रोग से छुटकारा पाने के लिए रामवाण औषधि है, जो निम्नलिखित है :-
१. एलो वेरा जेल
२. गार्लिक थाइम
३. जिन चिया
३. लाइसियम प्लस
उपरोक्त उत्पाद सभी के सभी फॉर एवर लीविंग प्रोडक्ट USA के मिलेंगे जिसका किसी भी प्रकार के कोई दुष्प्रभाव नहीं होंगे |अतः इस प्रकार के पथ्यापथ्य तथा समुचित सावधानियों के अपनाकर मधुमेह के साथ भी सामान्य जीवन जिया जा सकता है |
आयुर्वेदिक औषधि के रूप में उपरोक्त लिखित उत्पाद रामवाण साबित हो सकता है |
एलोवेरा के कोई भी स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद 15 % छूट पर खरीदने के लिए admin@aloe-veragel.com पर संपर्क करें और ज्यादा जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें
"एलोवेरा " ब्लॉग ट्रैफिक के लिए भी है खुराक |
अरे.. दगाबाज थारी बतियाँ कह दूंगी !
वर्तमान समय की भाग-दौड़, अनियमित दिनचर्या, असंयमित और अस्त-व्यस्त जीवनशैली का सीधा असर हमारे दिमाग पर पड़ता है | देर से उठाना, देर रात तक सोना, युवा वर्ग की एक आदत बन गई है |
जिसके कारण कुछ दिनों के पश्चात् नींद आँखों से गायब होने लगती है, फिर चिडचिडापन, तनाव आदि परेशानियों से व्यक्ति गुजरता है और यादाश्त क्षीण होने लगती है |
एक ओर जहाँ अव्यवस्थित जीवनशैली का हमारी याददाश्त पर प्रतिकूल असर पड़ता है वहीँ रोजमर्रा की जिन्दगी में तकनीक के बढ़ते दखल ने हमें बेहद आराम परस्त बना दिया है | जो बाते पहले हमारे मस्तिष्क में सुरक्षित होती थी पर आज हम मोबाइल व कंप्यूटर पर सुरक्षित रखने लगे है | इससे मस्तिष्क की याद रखने की क्षमता पर असर पड़ता है |
एक ही समय में कई प्रकार के काम करने से भी यह परेशानी होने लगती है | इस दिनचर्या का असर बच्चों पर भी पड़ा है |
उनमे ये समस्या आहार-विहार, लापरवाही या फिर जन्म जात भी हो सकती है | लेकिन व्यस्को में यह परेशानी अत्यधिक काम, चिता, पोषक तत्वों की कमी, धुम्रपान, मद्यपान आदि का परिणाम होती है |
धीरे-धीरे क्षीण होती स्मरण शक्ति के कारण कई बार व्यक्ति अवसाद ग्रस्त हो जाता है, इसीलिए पहले से सतर्कता जरुरी है | इस समस्या का समाधान भी है , लेकिन इसके कारण जानना आवश्यक है - मानसिक व स्नायु दुर्बलता के कारण एकाग्रता का आभाव, पोषक तत्वों की कमी एवं अनियमित दिनचर्या आदि स्मरण शक्ति को प्रभावित करते है |
स्मरण शक्ति को बढाने व तेज करने के लिए हमें मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ्य , सबल और निरोग रहना होगा | मानसिक रूप से स्वस्थ्य, सशक्त हुए बिना आप अपनी याददाश्त को प्रबल नहीं रख सकते | आप किसी भी काम को करते वक्त पूरा ध्यान उसी पर केन्द्रित करें | आप ऐसा तभी कर सकते है, जब आप एकाग्रचित हों | आपके मन में अन्य कोई और विचार नहीं आने चाहिए, जिस तरह से साउंड प्रूफ कमरे में कोई अन्य ध्वनि प्रवेश नहीं कर पाती |
भोजन में पौष्टिक खाद्य पदार्थों को शामिल करके भी स्मरण शक्ति को बढ़ाया जा सकता है | अतः नित्य "एलो बीट'स न पिचेज" का सेवन जरुर करना चाहिए | तथा बच्चों के भोजन में फास्ट फ़ूड , कोल्ड ड्रिंक को स्थान न दें , उन्हें समय पर सुलाए जिससे उनकी नींद भी पूरी हो सके और ब्रह्म मुहूर्त में टहलने से दिमाग और शरीर स्वस्थ्य रहते है |
याददाश्त को बरक़रार रखने में सहायक औषधियां निम्नलिखित है :-
१. एलो बीट'स न पिचेज (Forever Aloe Bit's N Piches) बच्चे के शारीरिक व मानसिक विकाश के लिए बेहद उपयोगी जूस है |
२. रोयल जेली ( Forever Royal Jelly ) : - ये मस्तिष्क सम्बंधित ,व त्वचा सम्बंधित, शारीरिक शक्ति प्रदान करती है |
३. जिंक्गो प्लस ( Forever Ginkgo Plus ) :- स्नायु तंत्र को प्रबल करता है, स्मरण शक्ति बढ़ाता है , दमा रोग में बेहद उपयोगी है |
अतः उपरोक्त लिखित औषधि का सेवन कम से कम तीन महिना तक करें इसके साथ तली हुई , मशालेदार, मिर्च वाले भोज्य पदार्थ का सेवन न करें |
इससे निश्चित ही आप तीक्ष्ण और विलक्ष्ण स्मरण शक्ति के मालिक होंगे |
एलोवेरा के कोई भी स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद 15 % छूट पर खरीदने के लिए admin@aloe-veragel.com पर संपर्क करें और ज्यादा जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें
"एलोवेरा " ब्लॉग ट्रैफिक के लिए भी है खुराक |
अरे.. दगाबाज थारी बतियाँ कह दूंगी !
किसी ने सच ही कहा है स्वास्थ्य ही धन है | वास्तव में बगैर अच्छे स्वास्थ्य के कुछ भी ठीक नहीं लगता | अच्छा स्वास्थ्य पाना मुश्किल नहीं है बस जरुरत है संयमित और अनुशासित जीवन व्यतीत करने की | मनुष्य को इसके महत्व को समझना आज समय की आवश्यकता बन गई है | बेहतर स्वास्थ्य हम किस प्रकार से पा सकते है और क्या कोई ऐसा आयुर्वेदिक वनस्पति है जिसका सेवन मात्र से हम चुस्त-दुरुस्त रह सकते है ? जी हाँ आज आपके साथ चर्चा करने जा रहा हूँ एक बार फिर से वही पौधा जो धरती पर मानव जाती के लिए अद्भुत और वरदान स्वरुप है जिसका नाम है एलो वेरा ( ग्वारपाठा) |
घी ग्वार जिसे ग्वारपाठा भी कहते है , अपने देश में ही नहीं अपितु दुनिया के प्रत्येक देश में इसकी पैदावार होती है | इसके रस को सुखाकर भरी मात्रा में एक पदार्थ बनाया जाता है, जिसे आमतौर पर मुसब्बर कहा जाता है और संस्कृत में कुमारी रस हिंदी में एल्बा कहते है |
भाषा और क्षेत्र के आधार पर इनके अलग-अलग नाम से जाना जाता है जैसे- संस्कृत में घृतकुमारी, हिंदी में घी गुवार, घृतकुमारी, मराठी में, कोरफड, कोरकांड, गुजरती में कुंवार्पथा, बंगला में घृत कोमरी, तेलगु में चित्रकट बांदा, कलबंद, तमिल में चिरुली, कतालै , चिरुकतारें, मलयालम में कुमारी, कन्नड़ में लोलिसार, फारसी में दरख्ते सिब्र, अंग्रेजी में एलो, लेटिन में एलोवेरा |
ग्वारपाठा के गुणधर्म के बारे में तो हजारों साल से प्रायः दुनिया के प्रत्येक धर्मग्रंथ और पौराणिक किताबे में चर्चा की गई है | कहीं इसे घर का वैद्य, कहीं इसे भुत भगाओ पौधा, तो कहीं इसे संजीवनी लता, तो कहीं इसे घरों के गमले में रखने से घर को प्रदूषित रहित बनाने आदि अनेक प्रकार के काम के लिए मनुष्य इसे अपने जीवन में उपयोग कर रहे है | वैसे एलोवेरा मानव शरीर के लिए सम्पूर्ण पौष्टिक आहार है |
इसका सेवन से शरीर में शीतलता, नेत्रों के लिए हितकारी,बलवीर्यवर्धक, पलीहा व यकृत के विकार, अंड वृद्धि, रक्तविकार, त्वचा रोग, आंत सम्बंधित रोग आदि अनेक प्रकार के विकारों को दूर करने में बहुत ही उपयोगी औषधि का काम करता है |
आइये ग्वारपाठा पौधे के बारे में थोड़ी जानकारी लेते है- इस पौधे के पते ही होते है जो जमीन से ही निकलते है, यह २ से ३ फिट लम्बे और ३ से ४ इंच चौड़े होते है जिनके दोनों तरफ नुकीली कांटे होते है | इनके पते गहरे हरे रंग के मोटे, चिकने और गूदेदार होते है | जिन्हें काटने या छिलने पर घी जैसे गुदा ( जेल ) निकलता है | इसीलिए इस पौधे को घृतकुमारी व घी ग्वार भी कहा जाता है |
आजकल ग्वारपाठा के उपयोग कर कई प्रकार के सौन्दर्य प्रसाधन व आयुर्वेदिक औषधियां बनाई जाती है |
वैसे सही मायने में इस पते में औषधि आने के लिए कम से कम ढाई से तिन साल तक समय चाहिए परन्तु हमारे यहाँ दुर्भाग्य की बात है की तिन साल के दौरान तो न जाने कितनी बात कटाई कर ली जाती है | इसलिए इसके औषधीय गुण के सम्पूर्ण लाभ हमें नहीं मिल पाता है |
हमारे कंपनी ऍफ़.एल.पी एलो जेल को सुरक्षित रखने के लिए स्थिरीकरण प्रक्रिया के द्वारा परिरक्षित करती है जिसके जेल चार साल तक उपयोग में ला सकते है |विश्व में करीब ३००० कंपनी आज एलो जेल बनती है परन्तु एकलौती हमारी कंपनी है जिसका आज का बाजार पर ८५% अधिकार है |
वैसे इसका प्रयोग कई प्रकार के रोगों की चिकित्सा में किया जाता है जिसके वर्णन निचे दिया जा रहा है :-
फोड़ा व गाँठ :- इसके पतों का गुदा करके जरा सी पीसी हल्दी मिलकर पुल्टिस तैयार करें और गांठ,फोड़े पर रखकर पट्टी बांध दे | फोड़ा पक कर स्वतः फुट जायेगा और मवाद निकल जायेगा |
जले हुए स्थान पर तुरंत इसके गुदे का लेप कर देने से जलन शांत होती है और फफोले नहीं पड़ते है | शहद के साथ मिलकर जेल का प्रयोग करने से जले का निशान भी चला जाता है |
कान दर्द में इसके गुदे का रस को आंच पर गर्म कर जो आराम से सहन कर सके जिस कान में दर्द हो उसकी दूसरी तरफ के कान में दो बूंद रस डालने से कान दर्द ठीक होता है |
सिरदर्द के लिए इसके जेल को सर लगाने से सिरदर्द दूर होता है |
बवासीर रोगीं के लिए तो यह रामबाण औषधि है | इसकी सब्जी बनाकर खाने से लाभ होता है और इसका रस पिने से पेट ठीक रहेगा |
गठिया रोगों में इसके दो फांक कर इसमें हल्दी भरकर हल्का गर्म करें और प्रभावित भाग पर लगातार पट्टी करने से गठिया, जोड़ो में दर्द,मोच या सुजन में विशेष लाभ होता है |
जोड़ो के दर्द में एलोवेरा जूस का सेवन सुबह-शाम खली पेट करें और प्रभावित जोड़ो पर लगाने से विशेष फायदा होता है |
कब्ज़ में रोज एलो वेरा जूस का सेवन करें बहुत ज्यादा फायदा होगा
यकृत की सुजन में इसके गुदे का सुबह-शाम सेवन से यकृत की कार्यक्षमता बढती है वो पीलिया रोग दूर होता है |
छोटे बच्चों के कब्ज़ के लिए जूस व हिंग मिलकर नाभि के चरों और लगा दे ,इससे लाभ मिलेगा |
गुदा का सेवन खली पेट करने से यदि मलेरिया का प्रकोप बार-बार होता है तो ठीक होता है |
त्वचा सम्बंधित रोगों में इसका महत्वपुर भूमिका है | एलोवेरा का प्रयोग बहुतायत से सौन्दर्य प्रसाधन के रूप में प्रयोग किया जाता है, एलो वेरा जेल चेहरे पर लगाने से चेहरे पर कांटी आभा व मुहांसे, झाइयाँ दूर होती है | इसके बाहरी प्रयोग से त्वचा में निखार आती है |
बालों के लिए भी इसके जूस को सिर में लगाने से बाल मुलायम, घने, काले व बालो का झाड़ना बंद होता है | अगर बाल जड़ चूका है तो इसका रस नियमित सिर पर लगाते रहने से नए उगने लगते है |
यह रोग प्रतिरोधक तंत्र को मजबूती प्रदान करती है | इसका सेवन से बुढ़ापा समय से पहले नहीं आता |
ह्रदय रोग होने का मुख्य कारण मोटापा कोलेस्ट्रोल का बढ़ना और रक्तवाहिनियों में वसा का जमाव होना है | ऐसी स्थिति में इसका जूस बेहद फायदेमंद है |
अतः यह औषधि बहुमूल्य है ,इसमें गुणों का भंडार है इस औषधि के बारे में लोगों को ज्यादा से ज्यादा जानकारी दी जानी चाहिए |
एलोवेरा के कोई भी स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद 15 % छूट पर खरीदने के लिए admin@aloe-veragel.com पर संपर्क करें और ज्यादा जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें
"एलोवेरा " ब्लॉग ट्रैफिक के लिए भी है खुराक |
अरे.. दगाबाज थारी बतियाँ कह दूंगी !
जब प्राकृतिक रूप से तैयार होने वाले घटक जैसे ग्लुकोसोमिन सल्फेट, कॉन्ड्राइटिन सल्फेट और मिथाइल सल्फोनिल मीथेन ( एम एस एम ) का मेल ऐसे अद्भुत फलों के रस के आश्चर्यनक गुणों से होता है, जिन्हें उच्च ORAC ( ऑक्सिजन रेडिकल एब्जोर्बेंस कैपिसिटी ) होता है जैसे अनार, मैंगोस्टीन, रास्प बैरी, ब्लैक बेरी, ब्लूबेरी और अंगूर के तत्वों तो आपको मिलते है ऐसे लाभ------- जो आपने पहले न कभी देखे, न सुनो | फॉर एवर फ्रीडम २गो--- बढियां स्वाद युक्त बायो-अवेलेबल ( (जैबिक रूप से उपलब्ध) का अनोखा कॉकटोल और स्वाथ्य बेहतर बनाने वाला फ्रूट ज्यूस | जिसमे है स्टाबिलाइज्ड पेटेनटेड एलो वेरा जेल यानि 'मनुष्य के लिए इश्वर का सबसे अनमोल उपहार' क्यूंकि एलो भीतर तक समाकर सभी पोषक तत्वों का बढ़िया तरीके से अवशोषण करता है |
ग्लुकोसोमिन सल्फेट और कॉन्ड्राइटिन सल्फेट :-
सामान्यतया जब शरीर से आप कोई भी हलचल करते है तो हड्डियों के बिच मौजूद कार्टिलेज घिसने लगता है और हड्डियों का आकर बिगड़ने लगता है , लेकिन आराम की स्थित में यह वापस सामान्य आकर में आ जाती है यदि ग्लुकोसोमिन का स्तर कम हो जाता है, तो इसके पुनः ठीक होने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है ऐसा माना जाता है कि कॉन्ड्राइटिन उत्तकों में तरल को भीतर खींचकर, कार्टिलेज को अधिक लचीला बनाता है और इन्हें हानिकारक एन्जाइम्स से सुरक्षित रखकर, कार्टिलेज की घिसावट को कम करता है |
जोडक तंतुओं के निर्माण के लिए आवश्यक घटक तैयार करने के अलाबा, कॉन्ड्राइटिन, कार्टिलेज को नष्ट करने वाले एंजाइम को रोक करके मौजूदा कार्टिलेज को समय से पहले नुक्सान पहुँचने से भी सुरक्षित रख सकता है |
ग्लुकोसोमिन सल्फेट और कॉन्ड्राइटिन सल्फेट का मिला जुला उपयोग करने पर यह " सिनर्जीस्टिक" ( सह क्रियात्मक प्रभाव दिखता है |
अनार :- विटामिन ए सी और इ के अलावा फोलिक एसिड का उत्कृष्ट माध्यम है पालीफिनौल्स, टैनिन्स और एंथो सियनिन्स -- ये सभी लाभदायक एंटीऑक्सीडेन्ट्स
है और ये इस फल में भरपूर मात्रा में पे जाते है | यह कहा जाता है की इनमे एंटीऑक्सीडेन्ट्स गुण, " रेड वाइन " और ग्रीन टी, से भी अधिक होते है |
मैंगोस्टीन (Mangosteen) :- " फलों का राजा " कहलाने वाले यह फल एक उत्कृष्ट फल के रूप में भी जाना जाता है और उत्कृष्ट पोषक तत्वों भी होते है | मांगोस्टीन" के प्राथमिक सक्रीय घटक को जेंथोंस कहते है , जो कई तरह से लाभदायक है | ये सुजन रोधी, एलर्जी रोधी असर दिखने के अलावा, ऐंठन रोधी प्रभाव भी दिखाते है |
रैस्पबेरी ( Raspberry) :- यह एन्थोसियानिंस का उत्कृष्ट स्त्रोत है जो शक्तिशाली एंटीओक्सिडेंट होने के अलावा फलों का उनका गहरा रंग देते है | ये उम्र के ढलते असर को कम कर सकते है , कैंसर की रोकथाम में मदद कर सकते है और ह्रदय की बिमारियों का जोखिम भी कम कर सकते है |
एंटीओक्सिडेंट की विशिष्ट शक्ति के कारण रैस्पबेरी को फलों में सबसे उच्च स्थान पर रखा जा सकता है |
ब्लैकबेरी ( Blackberry) :- ये असरकारक फ्री रेडिकल की सफाई का काम करता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते है | इस फल में कई सूक्ष्म पोषक तत्व होते है, जैसे फाइबर की अधिक मात्रा, कार्बोहायड्रेट्स, पॉलीअन्सैचुरैटेड वसा और प्रोटीन के अलावा, उच्च सूक्ष्म पोषक तत्व जैसे विटामिन, एंटीओक्सिडेंटस और मिनरल्स ये खास तौर पर विटामिन ए, पोटेशियम और कैल्सियम का उत्कृष्ट माध्यम है |
ब्लूबेरी ( Blueberry) :- एंटीओक्सीडेंटस फायटोन्यूट्रीयंट्रस यानि एंथोसियानीडीनस से समृद्ध ब्लूबेरी, कोशिकाओं एवं उत्तकों के कोलाजन मैट्रिक्स को पहुँचने वाले फ्री रेडिकल्स के नुकसान को बेअसर बनाते है | एन्थोसियानिन्स, ब्लू-रेड पिगमेंट, यह ब्लुबेरिज में पाया जाता है, जो शिराओं एवं सम्पूर्ण रक्तवाहिनी प्रणाली में आधार संरचना की अखंडता बेहतर बना सकता है |
अंगूर के बीजों के सत्व (Grape Seed Extracts) :- अंगूर के बीजों के सत्व में इनेक स्वाथ्यवर्धक गुण होते है जैसे प्रोटीन, वसा, कार्बोहायड्रेटस और पॉलीफेनौल्स, फ्लेवोनाइड्स एक ऐसा पौध रसायन है, जो अपनी उच्च एंटीओक्सिडेंटस शक्ति के लिए जाना जाता है और इसीलिए यह शरीर को ओक्सीडेटिव एवं फ्री रेडिकलस के नुक्सान से सुरक्षित रखता है | यह माना जाता है की पॉलीफेनौल्स की एंटीओक्सिडेंट शक्ति विटामिन ई से २० गुना और विटामिन सी से ५० गुना अधिक होती है |
अब आप कल्पना कीजिये की यदि आपके शरीर को पोषक तत्वों के रूप में इन अलग-अलग और अद्भुत फलों के गुण मिलते रहे तो क्या हो || फॉर एवर फ्रीडम२गो ने अब इन्हें आपके लिए बिलकुल आसान बना दिया है ---- बस उठाइये , खोलिए और पी जाइए इस स्वादिष्ट ड्रिंक को | कहने की जरुरत नहीं की आपकी दैनिक खुराक को एक बहुत ही आकर्षक, लाने-ले-जाने में आसान पाउच पैक में किया गया है |
पिने का तरीका :- पिने से पहले पाउच को अच्छी तरह हिलाएं, हर दीन एक या दो बार, हो सकें तो भोजन के पहले एक पाउच ले, अगर बच जाये तो फ्रीज में रख दें, लेकिन ध्यान रहे बेहतर परिणाम के लिए घंटे के भीतर इस्तेमाल कर ले |
यह उत्पाद गठिया रोग से प्रभावित मरीजों के लिए आशा की नई किरण है | जो भी इस रोग से पीड़ित हो इस पाउच रूपी ड्रिंक का सेवन करें और निजात पाए ऐसे लाइलाज रोगों से |
एलोवेरा के कोई भी स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद 15 % छूट पर खरीदने के लिए admin@aloe-veragel.com पर संपर्क करें और ज्यादा जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें
"एलोवेरा " ब्लॉग ट्रैफिक के लिए भी है खुराक |
अरे.. दगाबाज थारी बतियाँ कह दूंगी !
आज मैंने सोचा क्यूँ नहीं कुछ लिखा जाये ? परन्तु तय नहीं कर पा रहा था, फिर ख्याल आया 'नीम' के औषधि गुण के बारे में आपके साथ चर्चा करते है |
नीम जो प्रायः सर्व सुलभ वृक्ष आसानी से मिल जाता है | यह वृक्ष अपने औषधि गुण के कारण पारंपरिक इलाज में बहुपयोगी सिद्ध होता आ रहा है |
नीम को संस्कृत में निम्ब, वनस्पति विज्ञानं में आजादिरेक्ता-इण्डिका ( Azadirecta-indica) कहते है | ग्रन्थ में भी इनके गुण के बारे में चर्चा इस तरह है :-
निम्ब शीतों लघुग्राही कतुर कोअग्नी वातनुत |
अध्यः श्रमतुटकास ज्वरारुचिक्रिमी प्रणतु ||
नीम शीतल, हल्का, ग्राही पाक में चरपरा, ह्रदय को प्रिय, अग्नि, वाट, परिश्रम, तृषा, अरुचि, क्रीमी, व्रण, काफ, वामन, कोढ़ और विभिन्न प्रमेह को नष्ट करता है |
नीम स्वाभाव से कड़वा जरुर होता है परन्तु इसके औषधीय गुण बड़े ही मीठे होते है,
तभी तो नीम के बारे में कहा जाता है की ' एक नीम और सौ हकीम दोनों बराबर है |'
इसमें कई तरह के कड़वे परन्तु स्वास्थ्यवर्धक पदार्थ होते है , जिनमे मार्गोसिं, निम्बिडीन, निम्बेस्टेरोल प्रमुख है |
नीम के सर्वरोगहारी गुणों से ही यह हर्बल ओरगेनिक पेस्टिसाइड साबुन, एंटीसेप्टिक क्रीम, दातुन, मधुमेह नाशक चूर्ण, कोस्मेटिक आदि के रूप में प्रयोग किया जाता है | एड्स जैसे भयंकर लाइलाज बीमारी पर भी नीम के उपयोग से काबू पाया जा सकता है |
चैत नवरात्री हमारे लिए नववर्ष का शुभारम्भ होता है | तब दादी माँ के नुस्खे यानि स्वास्थ्य रीती व परम्परानुसार नीम के रस का सेवन ९ दिनों तक प्रातः ही करना चाहिए ताकि हम पुरे वर्ष चुस्त व तंदुरुस्त रहें | वैसे किसी भी मौसम में नीम के पत्ते हमारे शरीर के लिए बहुत ही उपयोगी सिद्ध होता है | इनके अनगिनत गुणों के वजह से अमेरिका ने हमारे नीम को अपने लिए पेटेन्ट करा दिया , निसंदेह यह हमारे लिए गर्व की बात है और भारतीय जीवनशैली व आयुर्वेद की विजय है | नीम हमारे लिए अति विशिष्ट व पूजनीय वृक्ष है |
चैत नवरात्रि पर नीम के कोमल पत्ते होते है, इसिलए इसके कोमल पत्तों को पानी में घोलकर सील बट्टे या मिक्सी में पीसकर इसकी गोली तैयार कर ले, इसमें थोडा नमक और कुछ काली मिर्च डालकर उसे ग्राह्य योग्य बनाया जाता है |
इस गोली को कपडे में छाना जाता है, छाना हुआ पानी गाढ़ा या पतला कर प्रातः खली पेट एक कप से एक गिलास तक सेवन करना चाहिए |
लगातार ९ दिनों तक इसी अनुपात में लेने से पुरे साल की स्वास्थ्य गारंटी हो जाती है |
सही मायने में चैत्र नवरात्री स्वास्थ्य नवरात्री है | यह इन दिनों बच्चों के चेचक से बचाता है यह रस एंटीसेप्टिक, एंटी बेक्टेरियल, एंटीवायरल, एंटीवर्म, एंटीएलर्जिक, एंटीट्यूमर आदि गुणों से भरपूर है | ऐसे सर्वगुण संपन्न अनमोल नीम रूपी स्वास्थ्य रस का उपयोग प्रत्येक व्यक्ति को चैत्र नवरात्री में करना चाहिए , जिन लोगों को बार बार बुखार और मलेरिया का संक्रमण होता है उनके लिए यह रामवाण औषधि है |
वैसे तो आप प्रतिदिन पांच ताज़ा नीम की पत्तियां चबा ले तो अच्छा है, प्रतिदिन इसका प्रयोग करने पर मधुमेह रोगियों के रक्त शर्करा का स्तर कम हो जाता है |
एलोवेरा के कोई भी स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद 15 % छूट पर खरीदने के लिए admin@aloe-veragel.com पर संपर्क करें और ज्यादा जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें
"एलोवेरा " ब्लॉग ट्रैफिक के लिए भी है खुराक |
अरे.. दगाबाज थारी बतियाँ कह दूंगी !