" "यहाँ दिए गए उत्पादन किसी भी विशिष्ट बीमारी के निदान, उपचार, रोकथाम या इलाज के लिए नहीं है , यह उत्पाद सिर्फ और सिर्फ एक पौष्टिक पूरक के रूप में काम करती है !" These products are not intended to diagnose,treat,cure or prevent any diseases.

Apr 19, 2010

एलोवेरा (Aloevera) कुदरत की दिव्य औषधि |



आज फिर से इच्छा जागृत हुई की क्यूँ नहीं सर्वप्रिय विषय एलोवेरा के सन्दर्भ में कुछ लिखा जाये | इसके विषय में जितनी बार चर्चा की जाए कम लगता है |
विगत कुछ साल से जिस तरह से एलोवेरा ने अपनी पहचान बनाई है वह कविले तारीफ है | हमें लोगों से एलोवेरा के बारे में ज्यादा बताने की जरुरत नहीं पड़ता |
चुकी लोग इसके गुण के बारे में पहले से परिचित होते है |

लोग इसे अलग-अलग शहर में इसे अलग-अलग नाम से जानते है | पर इतना जरुर जानते है की एलोवेरा इस धरती पर मनुष्य के लिए कुदरत का नायाब तोहफा है | कहीं इसे ग्वारपाठा ,घृतकुमारी,घी ग्वार, कुमारी तथा वनस्पति विज्ञानं में इसे Aloe Vera कहते है | यह गाँव में खेतों के आसपास नगरों में सड़कों के किनारे और पार्कों में बखूबी देखे जाते है लोग घर के गमले में भी लगाते है |


यह मनुष्य जाति के लिए सौभाग्य की बात है की प्रकृति ने उसे आज के प्रदूषित वातावरण में अमृत सामान अनमोल सौगात दी है | यदि मनुष्य इस अनमोल रत्न की कद्र करें,इनका सदुपयोग करें तो वह अपने जीवन को स्वस्थ्य ,सुखी और खुशहाल बना सकता है | लेकिन ऐसा तब संभव हो सकता है जब इस एलोवेरा जेल के गुण कर्म और प्रभाव के बारे में जानकारी रखता हों |

कुदरत ने एलोवेरा के अंदर गुणों का सम्पूर्ण भंडार छुपा रखा है | शरीर के लिए जितने भी जरुरी तत्व चाहिए जिससे की दिनचर्या का काम स्फूर्ति से कर सकें , सब के सब एलोवेरा में है | इसलिए इसे हम सम्पूर्ण आहार भी कहते है | पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण एलोवेरा शरीर को स्वस्थ्य एवं निरोग रखने में सक्षम है |

आयुर्वेद के आचार्यों ने मनुष्य के सौन्दर्य के लिए अनेकानेक बातें बताई है | इसमें स्वस्थ्य को सौन्दर्य का आधार बताया है | स्वास्थ्य के विषय में भी शरीर मानस स्वास्थ्य की बात कही है | यानि जब शरीर और मन का सौन्दर्य नहीं रखा जा सकेगा तो समग्र सौन्दर्य की परिकल्पना बैमानी साबित होगी | आयुर्वेद से ही प्राकृतिक तरीके से अपने सौन्दर्य को संरक्षित रख सकते है |

त्वचा और शरीर के अन्दुरुनी सौन्दर्य के लिए एलोवेरा आज का सबसे बेहतरीन और भरोसेमंद उत्पाद हो सकता है | अगर आप उच्च गुणवता वाली एलोवेरा का उत्पाद बाजार से खरीदते है तो आपको मनवांछित लाभ मिल सकेगा | मतलब उस कारण का निदान संभवतः हो जाएगा |
आज बाजार में संशलेषित और रासायनिक पदार्थों से बना कोस्मेटिक उत्पाद रोज के जीवन में हम अपनाते है | नहाने के साबुन से लेकर तेल,डियोड्रेंट ,क्रीम,हेयर डाई, सेंट्स तक हर जगह हम कोस्मेटिक का प्रयोग करते है | ये त्वच पर पर्याप्त दुष्प्रभाव डालते है इस कारण हर्बल कोस्मेटिक का बाजार अरबों रुपैये का हो गया है |

आखिर हो भी क्यूँ नहीं? आज सबको अच्छी तरह से समझ आ चूका है की संशलेषित सौन्दर्य प्रसाधनों से त्वचा के साथ पुरे शरीर का किस तरह से और कितना नुकसान होता है | रूप निखारने में प्रयुक्त पदार्थ कितने जानलेवा साबित होते है | अतः हमें विश्व स्तरीय एलो उत्पाद जो त्वचा के संरक्षण के साथ-साथ सम्पूर्ण स्वास्थ्य की भी रक्षा होती है | दूसरी बड़ी बात यह भी है की एलोवेरा युक्त क्रीम या जेल में संशलेषित कोस्मेटिक क्रीम के कारण उत्पन्न दुष्प्रभावों को भी दूर करने की विशेषता होती है |

यही कारण है की आज एलोवेरा युक्त सौन्दर्य प्रसाधनो की विश्व बाजार में भारी मांग है और ऐसे हर पदार्थ में आज एलोवेरा का नाम जुड़ता जा रहा है | अच्चे, विश्वसनीय और ब्रांडेड एलोवेरा उतपाद ही आपके तन व मन को सौन्दर्य प्रदान कर सकती है |
अन्यथा सुन्दर दीखने का यह उपक्रम कहीं जीवन का नाश करने का माध्यम नहीं बन जाये |


एलोवेरा के कोई भी स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद खरीदने के लिए admin@aloe-veragel.com पर संपर्क करें और ज्यादा जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें

"एलोवेरा " ब्लॉग ट्रैफिक के लिए भी है खुराक | Gyan Darpan ज्ञान दर्पण
ताऊ .इन

0 comments

Post a Comment